हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला के मैक्लोडगंज थाना क्षेत्र में त्रियुंड की पहाड़ियों पर एक दुखद घटना सामने आई। 69 वर्षीय भेड़पालक हिम्मत पाल की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया और साथियों से पूछताछ की। रास्ते में पहाड़ी से फिसला जानकारी के अनुसार हिम्मत पाल कांगड़ा जिले के झिकला चंद्रेटा के रहने वाले थे। वह अपने दो साथियों के साथ करीब 500 भेड़-बकरियों को लेकर त्रियुंड की ऊपरी पहाड़ी इंद्रहारपास की ओर जा रहे थे। रास्ते में पहाड़ी से फिसलकर गिर गए। गिरने से उनके सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई। उनके साथी भेड़पालकों ने कंबल की मदद से उन्हें पहाड़ी से नीचे लाया। लोगों ने रेस्क्यू में की मदद स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की। मोबाइल सिग्नल मिलने पर परिवार को सूचना दी गई। रविवार सुबह हिम्मत पाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

Spread the love