हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में 33 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान विनिता उर्फ वितु के नाम से हुई है। उसके दो बच्चे हैं, 12 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी। मृतका के पिता तेज राम ने बताया कि शादी के एक साल बाद से ही नरेश कुमार शराब का सेवन करने लगा। वह उनकी लड़की के साथ मारपीट करता था। उनकी लड़की ने लोक-लाज के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। पिछले एक साल से प्रताड़ना और मारपीट की घटनाएं बढ़ गई थीं। मामले जांच कर रही पुलिस घटना की जानकारी मृतक की बड़ी बहन कंचना ने परिवार को दी। आरोप है कि पति नरेश कुमार के अलावा सास और ससुर भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मामले की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा ने की। उन्होंने कहा की इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।