हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में रक्षाबंधन (9 अगस्त) और भैया दूज (23 अक्टूबर) पर महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। HRTC के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है। उन्होंने HRTC के सभी डिप्टी डिवीजनल और रीजनल मैनेजर को इसे लेकर पत्र लिखकर महिलाओं की मुफ्त यात्रा सुनिश्चित करने के आदेश दिए है। इन आदेशों के बाद रक्षाबंधन और भैया दूज पर हिमाचल की 30 लाख से ज्यादा बहने सरकारी ऑर्डिनरी बसों पर मुफ्त यात्रा कर पाएगी। यह सुविधा सुबह सूर्य उदय के बाद से सूर्यास्त तक मिलेगी। यानी रात में सरकारी बसों में ट्रेवल करने महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। हिमाचल में निगम के पास 2800 बसें प्रदेश में HRTC के पास लगभग 2800 बसे है। ऐसी सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन और भैया दूज पर यह सुविधा मिलने वाली है। हिमाचल सरकार कई सालों से दे रही सुविधा बता दें कि राज्य सरकार कई सालों से महिलाओं को इन दो दिनों पर मुफ्त यात्रा की सुविधा दे रही है। इसी कड़ी में HRTC के एमडी ने आज आदेश जारी कर दिए है।

Spread the love