हिमाचल सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए आत्मा परियोजना के तहत जैविक गेहूं की खरीद शुरू की है। कांगड़ा जिले के प्रागपुर और देहरा क्षेत्र में दो दिन में 107.88 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। ढलियारा स्थित सिविल सप्लाई गोदाम में यह खरीद की जा रही है। अभियान का औपचारिक शुभारंभ एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने सोमवार को इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। सोमवार को प्रागपुर क्षेत्र से 60 क्विंटल और मंगलवार को देहरा ब्लॉक से 47.88 क्विंटल गेहूं खरीदी गई। यह योजना CITRA पोर्टल पर पंजीकृत प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए है। गेहूं की गुणवत्ता की जांच के बाद ही खरीद की जा रही है। परिवहन भत्ता भी दिया जा रहा किसानों को 60 रुपए प्रति किलो समर्थन मूल्य और 2 रुपए प्रति किलो परिवहन भत्ता दिया जा रहा है। देहरा खंड के 34 किसानों ने इस योजना का लाभ उठाया है। महिला किसान भी इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। देहरियां की कृष्णा देवी और सुशीला देवी ने 1.5 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं बेची है। ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर डिंपल ठाकुर के अनुसार हल्दी की खरीद 90 रुपए प्रति किलो की दर से की जा रही है।