हिमाचल प्रदेश सरकार ने किन्नौर जिले में स्थित करच्छम कृत्रिम झील को जल क्रीड़ा गतिविधियों के लिए चिह्नित किया है। इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सहायक अरण्य पाल वन को सदस्य सचिव नियुक्त बैठक में करच्छम झील पर्यटन विकास समिति के तहत 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति की संरचना में उपायुक्त किन्नौर को अध्यक्ष, उप मंडलाधिकारी कल्पा को उपाध्यक्ष और सहायक अरण्य पाल वन को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की उम्मीद उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही कोल्ड टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल क्रीड़ा गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी। यह पहल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। करच्छम झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों की शुरुआत से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

By