धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया (36) ने अपने जीवन में नई शुरुआत की है। वो धर्मशाला की वकील स्वाति कपूर के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। स्वाति नरघोटा की रहने वाली हैं और गद्दी समुदाय से संबंध रखती हैं। विवाह समारोह के बाद शनिवार को योल के नरवाना रिसॉर्ट में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। यह विशाल की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी 26 अप्रैल 2021 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) की अधिकारी ओशीन शर्मा से हुई थी। हालांकि, यह विवाह लंबे समय तक नहीं चल सका। ओशीन ने विशाल पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। 2019 उपचुनाव में जीत कर बने थे विधायक
राजनीतिक करियर की बात करें तो विशाल ने 2019 में धर्मशाला से उपचुनाव जीता था। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में ओशीन शर्मा के साथ विवाद के चलते उन्हें टिकट नहीं मिला था। इस प्रकरण ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।