हिमाचल प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम साफ होने के साथ ही पर्यटन स्थलों पर भी रौनक बढ़ने लगी है। शिमला, मनाली, कसौली और डलहौजी समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर काफी संख्या में टूरिस्ट पहुंचने लगा है। शिमला में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 20.6॰C, कुफरी में 16.8॰C और धर्मशाला में 27॰C चल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अगले छह दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम खुलने के बाद दिन के समय धूप खिलने से मैक्सिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। इससे ऊंचे क्षेत्रों में सुबह-शाम व रात में ठंड का हल्का असर बना रहेगा। फिलहाल प्रदेश के 10 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। IMD के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आ सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का अनुमान है। कांगड़ा में सामान्य से 148% ज्यादा बारिश प्रदेश में इस विंटर सीजन (एक से 19 अक्टूबर) में सामान्य से 40 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान प्रदेश में सामान्य तौर पर 20.1 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार इसी अवधि में 28.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। कांगड़ा जिले में सामान्य से 148 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, जबकि बिलासपुर में सामान्य से 103 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। सोलन में 70 फीसदी, हमीरपुर में 63 फीसदी और ऊना में सामान्य से 57 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। सिरमौर और लाहौल स्पीति में सामान्य से कम बरसे बादल इसके अलावा कुल्लू में सामान्य से 40 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 36 फीसदी, चंबा में 35 फीसदी, शिमला में 34 फीसदी और मंडी में 16 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके विपरीत सिरमौर और किन्नौर में सामान्य से कम बारिश हुई है। सिरमौर में सामान्य से 39 फीसदी और किन्नौर में 30 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

Spread the love