11 दिसंबर को प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर में होने वाली रैली का समारोह ऐतिहासिक होने जा रहा है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व जिला समन्वयक प्रताप नेगी ने कही। प्रताप नेगी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुख के नेतृत्व में प्रदेश हित और जनहित के कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं। 2 वर्षों के अंतराल में ही प्रदेश कांग्रेस के द्वारा की गई गारंटी को पूरा करते हुए पांच गारंटी प्रदेश सरकार ने जनता के लिए समर्पित की है। इन पांच गारंटीयों को पूरा करके अपना वादा निभाया है। हिमाचल को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं कैबिनेट की पहली ही बैठक में डेढ़ लाख कर्मचारियों को ओपीएस देकर जिसकी शुरुआत की गई जो कर्मचारी के लिए बहुत बड़ी सौगात है। नई भर्ती के साथ-साथ युवाओं को 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं को ₹1500 की सौगात के साथ-साथ दूध का रेट बढ़ाया, प्राकृतिक खेतों से तैयार फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने वाला हिमाचल भारत का पहला राज्य बन गया है और आने वाले समय में भी जनहित के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

Spread the love

By