हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट पर आज वोटिंग है। 5 दावेदारों का भविष्य आज EVM में कैद हो जाएगा। शिमला संसदीय क्षेत्र के 2239 पोलिंग बूथ पर इस बार 13,54,665 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 6,90,929 पुरुष तथा 6,55,417 महिला वोटर है। शिमला जिला 1058 पोलिंग बूथ, सोलन जिला में 592 और सिरमौर जिला 589 में मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें शिमला जिला 16 पोलिंग बूथ संवेदनशील, सोलन में 45 और सिरमौर में 58 पोलिंग बूथ संवेदनशील है। यहां पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी और भारतीय जनता पार्टी से सीटिंग MP सुरेश कश्यप के बीच है। इन दोनों में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। इस सीट पर कांग्रेस को 2004 के बाद जीत नहीं मिली है। बीजेपी 2009, 2014 और 2019 के तीन लोकसभा चुनाव में लगातार जीतती आई है। साल 2019 के चुनाव में तो बीजेपी को 66.35 फीसदी और कांग्रेस को 30.50% वोट मिले थे।

Spread the love

By