हिमाचल प्रदेश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में जुटे समर्थकों के साथ होली खेली और नाटी डाली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री सुक्खू के कैबिनेट मंत्री और उनके समर्थक ओक ओवर पहुंचकर इस पर्व को मना रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी अपने समर्थकों के साथ सरकारी आवास पर होली मनाई। शिमला सहित प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में भी होली की धूम है। प्रदेशवासी एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर इस पर्व की बधाई दी। राजधानी शिमला में गंज, संजौली, नाभा, टुटू, बालूगंज, समरहिल इत्यादि क्षेत्रों में लोग डीजे की धुन पर नाचकर होली पर्व को मना रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में इस पर्व को परंपरा के साथ कहीं मनाया जा रहा है। ​​​​​​​

Spread the love

By