हिमाचल सरकार ने बुधवार को IAS, IFS और HAS अधिकारियों की ट्रांसफर, प्रमोशन और एडिश्नल चार्ज के ऑर्डर जारी किए है। साल 1994 बैच के IFS अधिकारी सुशील कुमार सिंगला को प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (PCCF) (HoFF) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में प्रिंसिपल सेक्रेटरी फॉरेस्ट एम सुधा देवी ने आदेश जारी कर दिए हैं। साल 2018 बैच के IAS एवं कमिश्नर नगर निगम बद्दी विवेक चंदेल को सीईओ बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ प्राधिकरण का एडिश्नल चार्ज दिया है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग में HAS अधिकारी एवं जॉइंट डायरेक्टर भानु गुप्ता को री-डेजिग्नेट करते हुए एडिशनल डायरेक्टर टूरिज्म एंड सिविल एविएशन बनाया गया है। डॉ. विक्रम सिंह को एडिश्नल सेक्रेटरी हॉर्टिकल्चर एचएएस अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह को एडिशनल सेक्रेटरी ट्राइबल डेवलपमेंट एंड हॉर्टिकल्चर लगाया गया है। वहीं नीरज चांदला को एडिशनल चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर कम एडिशनल सेक्रेटरी इलेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनोद कुमार को चीफ इंजीनियर PMU मंडी लगाया जल शक्ति विभाग में विनोद कुमार ठाकुर को चीफ इंजीनियर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) मंडी तैनात किया गया है। उनकी तैनाती के बाद चीफ इंजीनियर कम डायरेक्टर शिमला हेमंत कुमार अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त हो गए हैं।

Spread the love