हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बुधवार सुबह जिम में टीचर की अचानक मौत हो गई। जिम में एक्सरसाइज के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह पहले घुटनों के बल बैठ गए और करीब 8 से 10 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहे। इसके बाद वह जमीन पर लेट गए। जमीन पर लेटने के बाद वह उठ नहीं पाए। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है। हालांकि, मौत की असल वजह क्या रही, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान विशाल कौंडल (50) निवासी गांव जोलपलाखी, घुमारवीं (बिलासपुर) के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल में टीचर थे। रोजाना की तरह जिम पहुंचे थे विशाल
जानकारी के मुताबिक विशाल कौंडल रोजाना की तरह बुधवार सुबह भी एक्सरसाइज करने के लिए बिलासापुर के घुमारवीं में जिम पहुंचे थे। एक्सरसाइज करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों ने स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत संभाला और अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब पढ़िए सीसीटीवी में क्या दिख रहा…

Spread the love