राज्य स्तरीय ‘हिमाचल दिवस’ इस बार ट्राइबल जिला किन्नौर के रिकांगपियो में मनाया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तिरंगा फहराएंगे। इनके साथ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी मौजूद रहेंगे। अन्य सभी जिलों में भी विधानसभा स्पीकर और अन्य मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। इसे लेकर सेक्रेटरी सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आज अधिसूचना जारी कर दी है। GAD की ओर से जारी आदेश के अनुसार- हमीरपुर में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ध्वजारोहण करेंगे। शिमला में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बिलासपुर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, कांगड़ा (धर्मशाला) में कृषि मंत्री चंद्र कुमार और सिरमौर (नाहन) में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। रोहित ठाकुर ऊना में फहराएंगे तिरंगा ऊना में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मंडी में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, चंबा में नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, लाहौल-स्पीति के केलांग में आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ध्वजारोहण करेंगे, जबकि सोलन में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली मुख्य अतिथि होंगे। कुल्लू में विधायक सुंदर सिंह को जिम्मा कुल्लू में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। GAD ने सभी जिलों के डीसी को कार्यक्रम की तैयारियां करने के निर्देश दे दिए है। इस दौरान जिलों में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आया हिमाचल बता दें कि, हिमाचल प्रदेश 15 अप्रैल को 1948 को अस्तित्व में आया। लिहाजा इस बार 79वां हिमाचल दिवस मनाने जाएगा। हर बार हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री बड़ी घोषणाएं करते हैं। इस बार भी हिमाचल दिवस पर सीएम की घोषणाओं पर प्रदेशवासियों की नजरें रहेगी। खासकर ट्राइबल जिले की महिलाओं को 1500 रुपए और कर्मचारी-पेंशनर को उनके डीए व एरियर का इंतजार रहेगा। 25 जनवरी 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा 15 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आए हिमाचल को 25 जनवरी 1950 को ‘ग’ श्रेणी राज्य राज्य बनाया गया। 1 नवंबर 1956 को केंद्र शासित राज्य बना, जबकि 25 जनवरी 1971 को प्रदेश पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।