हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज शिमला के मरीना होटल में शादी की धाम देने जा रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम समेत सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, कुछ ब्यूरोक्रेट, हाईकोर्ट के कुछ जज और पूर्व मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। सूचना के अनुसार, PWD मंत्री ने अपनी शादी की धाम में लगभग 150 खास मेहमान आमंत्रित किए हैं। हालांकि, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू विदेश में है। इससे सीएम इस धाम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उन्होंने एक बयान जारी करके विक्रमादित्य को शादी की बधाई जरूर दी है। पंजाब की अमरीन के साथ शादी के बंधन में बंधे विक्रमादित्य
बता दें कि, विक्रमादित्य सिंह और पंजाब की डॉ. अमरीन कौर बीते 22 सितंबर को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारा में शादी की। सोमवार शाम को विक्रमादित्य सिंह अपनी नई-नवेली दुल्हन लेकर शिमला पहुंचे और होली लॉज में वधु प्रवेश कराया गया। चंडीगढ़ में हुई मंत्री की शादी
चंडीगढ़ में विक्रमादित्य की शादी में उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन-बहनोई और कुछ दोस्त मौजूद रहे। आज भी धाम में खास मेहमान ही आमंत्रित किए गए। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की प्रोफेसर हैं अमरीन
​​​​​​​डॉ. अमरीन कौर, सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वहीं, विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के 6 बार के CM रहे वीरभद्र सिंह और वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। वह शिमला ग्रामीण से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

Spread the love