हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने केंद्र से मिली आपदा राहत को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उद्योग मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से आपदा में मिली मदद पर भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है ।उन्होंने दावा किया है कि पिछले 5 सालों में राज्य को NDRF और SDRF सहित विभिन्न मदों के माध्यमों से 4253 करोड़ रुपए मिले हैं। मंत्री ने कहा कि भाजपा केंद्र से मिली मदद का जिस तरह गुणगान कर रही है, वह उचित नहीं है। यह राशि केंद्र की खैरात नहीं है। संगठनात्मक ढांचे में राज्यों की मदद करना केंद्र सरकार का दायित्व है। प्रदेश सरकार बेहतरीन काम कर रही है मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य को 2023 में 10 हजार करोड़ और 2025 में 5 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि विकट परिस्थितियों में प्रदेश सरकार ने आपदा राहत मैनुअल में बदलाव कर प्रभावितों को राहत दी है। प्रदेश में आपदा से निपटने के लिए बेहतरीन काम कर रही है। हर्षवर्धन चौहान ने जयराम ठाकुर पर कसा तंज उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर दिल्ली में केवल अपने विधानसभा क्षेत्र सिराज के लिए विशेष प्रोजेक्ट की मांग कर रहे हैं। उन्हें पूरे हिमाचल के लिए बात करनी चाहिए थी। इससे साफ है कि वे विधानसभा स्तर के ही नेता हैं।

Spread the love