हिमाचल प्रदेश के मंडी के सराज क्षेत्र में एक व्यक्ति लड़की के अस्थाई पुल को पार करते वक्त पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भनवास निवासी पूर्ण चंद जरोल के तौर पर हुई है। यह घटना बीती शाम की है। आज सुबह व्यक्ति के पानी के तेज बहाव में बहते हुए शव को बाहर निकालने का वीडियो सामने आया है। सूचना के मुबातिक पूर्ण चंद अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान भनवास हालिन में उफनते नाले पर बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया पार करते वक्त उनका पैर फिसल गया और वे तेज पानी के बहाव में बह गए। पूर्ण चंद पानी में करीब 200 मीटर बहे। ग्रामीणों में अपनी जान जोखिम में डाल उफनते नाले से निकाला शव इसके बाद ग्रामीणों ने जहां नाले का पानी फैला हुआ था, वहां पर पूर्ण चंद को उफनते नाले से निकाला और जंजैहली अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर उफनते नाले में उतरते हैं और पूर्ण चंद के शव को बाहर निकालते हैं। 30 जून की रात बादल फटने से बहा पुल बता दें कि बीते 30 जून की रात सराज विधानसभा में 12 जगह बादल फटने की घटनाएं पेश आई। इससे सराज क्षेत्र में अधिकांश पुल बह गए है। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर है। लोगों ने इन नदी नालों पर लकड़ी के अस्थाई पुल बना रखे है। इन पुल से रोजाना स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग आवाजाही करने को मजबूर है। 20 से 25 दिन पहले भी एक महिला के पुल से गिरने का वीडियो सामने आया था। पूर्व CM ने शोक जताया पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक जयराम ठाकुर ने पूर्ण चंद की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य की प्रार्थना की है।