हिमाचल प्रदेश विधानसभा का विंटर सेशन 16 से 21 नवंबर तक होगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सेशन की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में विंटर सेशन में छह सीटिंग होंगी। सेशन की कार्यवाही की शुरुआत 16 नवंबर को दोपहर दो बजे दिवंगत नेताओं शोक उद्गार के साथ शुरू होगी। इस विंटर सेशन सत्र को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार, 17, 18, 20 और 21 नवंबर को शासकीय विधायी कार्य किए जाएंगे, जबकि 19 नवंबर को भी शासकीय विधायी कार्य के साथ प्राइवेट मेंबर डे भी रहेगा। इस दिन विधायक अपने अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे सदन में उठा सकेंगे। 21 नवंबर को सत्र की अंतिम बैठक के साथ सदन की कार्यवाही समाप्त हो जाएगी। 6 बैठकों में उठेंगे प्रदेश से जुड़े मुद्दे विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले होने वाले इस सेशन में सत्तापक्ष और विपक्ष में विभिन्न मसलों को लेकर टकराव देखने को मिल सकता है। सेशन के दौरान प्रदेश से जुड़े जनहित के विषय, विकास कार्य, सरकारी योजनाएं, प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न विभागों के कामकाज से संबंधित मुद्दे सदन में उठ सकते हैं। विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को भी सदन के माध्यम से सरकार के सामने रखेंगे। इसी के साथ सत्तापक्ष औकर विपक्ष के विधायकों ने अपने अपने सवाल विधानसभा सचिवालय को देने शुरू कर दिए है। विधानसभा सचिवालय प्रशासन इन प्रश्नों को जवाब के लिए सरकार को भेजेगा और मुख्यमंत्री व संबंधित मंत्री सदन में इन प्रश्नों का उत्तर देंगे। पर्यटन सीजन को देखते हुए नवंबर में सत्र आमतौर पर तपोवन धर्मशाला में विंटर सेशन दिसंबर में होता रहा है, लेकिन इस बार विंटर टूरिस्ट सीजन को देखते हुए नवंबर के तीसरे सप्ताह में ही सेशन आयोजित किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।