हिमाचल के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम कल (शुक्रवार) से 22 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं। राज्य सरकार ने उनकी अर्न्ड लीव (अर्जित अवकाश) को मंजूर कर दिया है और उनके विभाग का अतिरिक्त कार्यभार 3 IAS को सौंपा है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए हैं। सेक्रेटरी श्रम एवं रोजगार प्रियंका बासू इंग्टी को फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर विभाग का एडिशनल चार्ज दिया गया। रितेश चौहान को उद्योग विभाग और आशीष सिंघमार को सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। ये तीनों आईएएस अधिकारी 12 सितंबर तक आरडी नजीम के विभाग देखते रहेंगे। साल 2026 में 8 IAS होंगे रिटायर राज्य सरकार ने आज एक और अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक, साल 2026 में राज्य के 8 IAS अधिकारी रिटायर होंगे। इनमें 31 मई को बिजली बोर्ड के चेयरमैन संजय गुप्ता रिटायर होंगे। 20 फरवरी को सेक्रेटरी ग्रामीण विकास विभाग राजेश शर्मा, 31 जनवरी को सेक्रेटरी डिजिटल टेक्नोलॉजी राखिल काहलो, 30 नवंबर को डॉ. राज कृष्ण पुरथी, 31 जनवरी को मंडलायुक्त कांगड़ा विनोद कुमार, 31 दिसंबर को रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी दोरजे छेरिंग नेगी, 31 मार्च को सीईओ कम एमडी शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट गोपाल चंद और 31 अगस्त को एमडी स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन राजेश्वर गोयल रिटायर होंगे।