कुल्लू में आज यानी गुरुवार को एक महिला ब्यास नदी में बह गई। महिला नदी के बीच में फंस गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसा मनाली के बहांग इलाके में हुआ। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बचाई गई महिला का नाम पाल्मो है। उसके पति पेमा ने बताया कि पाल्मो मिर्गी की मरीज है। दोनों पति-पत्नी मनाली के बाहंग में रहते हैं और सीमा सड़क संगठन (BRO) में मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। महिला नेपाली मूल की है। महिला को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी मदद की। महिला नदी के बीच में फंस गई थी, जिसे सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।

Spread the love