बिलासपुर में तेज बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर समलेटू के पास लैंडस्लाइड हुआ। बिलासपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर गए। हादसे में ट्रक सवार सुरक्षित रहे, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। पहाड़ी से लगातार हो रही लैंडस्लाइड के कारण फोरलेन दोनों तरफ से बंद हो गया। इससे सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। प्रशासन ने कुछ वाहनों को जकातखाना के रास्ते से भेजा। कुछ को भराड़ी पुल से होते हुए कोठीपुरा-स्वारघाट मार्ग पर डायवर्ट किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद फोरलेन कंपनी ने एक तरफ यातायात शुरू करवाया। हालांकि, दूसरी तरफ अभी भी ट्रक और मलबा मौजूद है। यह समस्या फोरलेन निर्माण की त्रुटि से जुड़ी है। कंपनियों ने पहाड़ों की कटिंग 90 डिग्री पर की है। इस कारण बारिश के मौसम में पहाड़ खिसक रहे हैं और सड़क बार-बार बंद हो रही है। मेहला और समलेटू क्षेत्र में यह स्थिति ज्यादा खतरनाक है।

Spread the love