देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज (शनिवार को) उनकी पुण्यतिथि पर शिमला के रिज पर उनकी प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि, वह एक दूरदर्शी राजनेता थे जिन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में सर्वोच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखा। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश का अपना दूसरा घर मानते थे। सत्ता के लिए या अपनी सरकार बचाने के लिए उन्होंने कभी भ्रष्टाचार का सहारा नहीं लिया। उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर सत्य, निष्ठा और मूल्य आधारित जीवन को अपनाना उनके प्रति सबसे श्रद्धांजलि होगी। राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी भारतीय राजनीति में एक महान व्यक्तित्व वाले नेता थे, जिनकी सभी दलों द्वारा प्रशंसा की जाती थी और उनकी सादगी, वाकपटुता और राजनेता कौशल के लिए पूरा देश उन्हें प्यार करता था। अच्छे और स्पष्ट वक्ता थे पूर्व प्रधानमंत्री : सीएम मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा, अटल बिहारी आदरणीय, सम्माननीय, अच्छे व स्पष्ट वक्ता थे। हिमाचल के प्रीणि में उनका घर था। वह अक्सर हिमाचल में आकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते थे। आज पूण्य तिथि हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। रिज पर सुबह के वक्त राज्यपाल, डिप्टी सीएम और कई बीजेपी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री सुक्खू भी कांग्रेस नेताओं के साथ श्रद्धांजलि देने रिज पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि के PHOTOS…

Spread the love