हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा, सुक्खू सरकार ने चार दिन की कैबिनेट की। इसमें आपदा प्रभावितों को घर बनाने के लिए 7 लाख रुपए देने का वादा किया। मगर अब तक फौरी राहत तक नहीं दी। जयराम ठाकुर ने कहा, मंडी जिले में भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा विधायक है। इसलिए यह भेदभाव किया जा रहा है। आपदा प्रभावितों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को आपदा प्रभावित परिवारों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, जिन लोगों के घर चले गए हैं, उन्हें अब तक सात लाख तो दूर फौरी राहत भी नहीं मिली। कैबिनेट ने 7 लाख देने की बात कही थी। इसकी अब नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई। जयराम ने कहा कि मंडी के अब कुल्लू, शिमला, ऊना, लाहौल और किन्नौर में भी बारिश व बादल फटने से भारी नुकसान हो रहा है। सरकार आपदा प्रभावितों की मदद नहीं कर पा रही। स्वतंत्रता दिवस पर भी मदद नहीं दी: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस पर भी मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को मदद नहीं दी। आपदा प्रभावित परिवार राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे। उन्होंने कहा कि उनके सराज विधानसभा में अभी भी सड़कें बहाल नहीं हो पाई। लोगों के घरों में राशन खत्म लगा है। सड़कें व रास्ते बंद होने से लोगों की रोजी रोटी पर संकट आ गया है। उन्होंने कहा कि साल 2023 में भी कांग्रेस सरकार ने 4500 करोड़ का विशेष पैकेज देने की घोषणा की थी। मगर अब तक वह पैकेज भी नहीं मिल पाया। जयराम ठाकुर ने कहा, प्रदेश की जनता ने अपने स्तर पर जरूर आपदा प्रभावितों की मदद की है। इसके लिए उन्होंने जनता का आभार जताया है।

Spread the love