हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश भारी नुकसान कर रही है। इससे जान और माल दोनों का नुकसान हो रहा है। अगले पांच-छह दिन तक भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। प्रदेश में 21 अगस्त तक कई भागों में बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने आज भी ऊना, कांगड़ा, चंबा और शिमला जिला में बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में एक दो स्पेल तेज बारिश का हो सकता है। अगले कल यानी 17 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और शिमला जिला में बारिश का यलो अलर्ट है। 18 अगस्त को कांगड़ा व सिरमौर, 19 अगस्त को ऊना व कांगड़ा में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस सीजन में सामान्य से 18%ज्यादा बारिश इस सीजन में अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा बादल बरस चुके हैं। 20 जून से 15 जुलाई के बीच 504.9 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 581.2 मिलीमीटर बादल बरस चुके है। शिमला में नॉर्मल से 82% ज्यादा बरस चुके बादल शिमला जिला में सामान्य से 82% ज्यादा बारिश हो चुकी है। जिला में इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 562 घर जमीदोंज भारी बारिश से 2144 करोड़ रुपए की प्राइवेट व सरकारी संपत्ति नष्ट हो गई है। प्रदेश में 562 घर पूरी तरह जमींदोज और 1705 घरों को आंशिक नुकसान हो गया है। इस मानसून में 257 लोगों की जान चली गई है। इनमें 33 लोगों की मौत बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड हो चुकी है, जबकि 37 लोग काफी समय से लापता है।

Spread the love