हिमाचल प्रदेश के अर्की उप-मंडल स्थित ग्याना पंचायत के घुमारो गांव में एक सीमेंट कंपनी की माइनिंग से एक डंगा गिर गया है। इस घटना से दो परिवारों के मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। डंगा गिरने से गांव निवासी मनसा राम ठाकुर के तीन मंजिला मकान और सरस्वती देवी के दो मंजिला मकान प्रभावित हुए हैं। डंगे के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी खिसकने से मकानों की नींव को खतरा पैदा हो गया है। डंगे के पास बने बेसमेंट और स्टोर नाले में धंस गए हैं। मकानों में दरारें भी आ गई हैं। प्रशासन से मदद की गुहार पीड़ित परिवारों का आरोप है कि अंबुजा कंपनी की माइनिंग गतिविधियों से यह स्थिति बनी है। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मदद की मांग की है। नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है। उन्होंने कहा कि सीमेंट कंपनी ने 2016 में इस अर्जित भूमि और मकान को अधिकृत कर लिया था। इसी कारण प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।