हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कांवड़ यात्रियों का पहला जत्था हरिद्वार से यहां पहुंचा। कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने श्रद्धालुओं का फल और माला से स्वागत किया। यह कांवड़ यात्री हरिद्वार से लगभग 450 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके आए हैं। यात्रा में करीब 15 दिन का समय लगा है। सावन के महीने में श्रद्धालु हरिद्वार से 5-5 लीटर की कैनियों में गंगाजल भरकर लाते हैं। शिव पिंडी पर करेंगे जलाभिषेक यात्रा के दौरान श्रद्धालु शिव महिमा का जाप करते हुए चलते हैं। वे गंगाजल से भरी कांवड़ को नीचे नहीं रखते। विश्राम के समय भी इसे सुरक्षित स्थान पर रखा जाता है। कांग्रेस नेता ढटवालिया ने कहा कि अगर श्रद्धालुओं को हिमाचल प्रदेश में कोई समस्या आती है, तो इसकी जानकारी प्रदेश सरकार को दी जाएगी। कांवड़ यात्री आज (सोमवार को) अपने घर पहुंचेंगे और शिवरात्रि पर शिव पिंडी पर जलाभिषेक करेंगे।

Spread the love