हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में ऊना-अंब हाईवे पर सड़क हादसे से 4 लोग घायल हो गए। बीड़ बिलिंग से दिल्ली जा रही वोल्वो बस एक टिपर से टकरा गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। नीलगाय के सामने आने से हादसा हुआ। पुलिस ने पहुंचकर यातायात सुचारू किया। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। कुठियाड़ी के पास टिपर के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। चालक ने नीलगाय को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए और वाहन मोड़ने का प्रयास किया। टिपर बेकाबू होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रही वोल्वो बस भी टिपर से टकरा गई। 35 यात्रियों में से 4 लोग घायल दुर्घटना में बस में सवार 35 यात्रियों में से 4 लोग घायल हुए। घायलों में रक्कड़ की एक महिला, हमीरपुर के गौरव ठाकुर, मंडी के लड़भडोल निवासी अशोक कुमार और बस ड्राइवर शामिल हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल अंब में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वैकल्पिक बसों से यात्रियों को रवाना किया वोल्वो कंपनी ने तुरंत वैकल्पिक बसों की व्यवस्था की। सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू किया।