हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री एवं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता डॉक्टर नारायण लाल नड्डा ने आज (गुरुवार को) अपना 100वां जन्मदिन मनाया। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता का जन्मदिन मनाने के लिए हिमाचल भाजपा के कई नेता बिलासपुर पहुंचे और एनएल नड्डा को बधाई व शुभकामनाएं दी। इससे पहले नड्डा के विजयनगर स्थित निवास पर विशेष पूजा अर्चना की गई। जेपी नड्डा भी अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए बीते कल ही बिलासपुर पहुंचे हैं। शाम को नड्डा के घर पर भजन संध्या रखी गई है। इसमें देर रात तक भजन कीर्तन चलता रहेगा। इन नेताओं ने दी नड्डा को बधाई 100 साल पूरा करने वाले डॉ. एनएल नड्डा ने अपनी तीन पीढ़ियों के साथ जन्मदिन मनाया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, विपिन परमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, जेआर कटवाल, त्रिलोक जम्वाल, रणधीर शर्मा आदि ने एनएल नड्डा को बधाई दी।

Spread the love