कांगड़ा में धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में 30 जून और 1 जुलाई को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र-ll का वार्षिक सम्मेलन होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इसकी जानकारी दी। सम्मेलन का मुख्य विषय डिजिटल युग में सुशासन है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के प्रतिनिधि शामिल होंगे। छह राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों को विशेष आमंत्रण दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी सम्मेलन में भाग लेंगे। तीन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी सम्मेलन में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। पहला विषय राज्य के विकास में विधायिका की भूमिका है। दूसरा विषय दलबदल पर अयोग्यता का प्रावधान है। तीसरा विषय विधानसभाओं में एआई का उपयोग है। लोकसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समापन करेंगे। राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश दोनों दिन उपस्थित रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि यह पहली बार है जब धर्मशाला में इतना बड़ा सम्मेलन हो रहा है। 2 जुलाई से तपोवन विधानसभा परिसर आम पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Spread the love