ऊना में हिमाचल प्रदेश फिशरमैन रिलीफ फंड कमेटी के सदस्य सुनील कुमार उर्फ रिंका जुआ खेलते हुए पकड़े गए है। जिस पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने हिमाचल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वर्तमान सरकार सट्टा, लॉटरी और जुआ माफिया को संरक्षण दे रही है। मामला बसदेहड़ा-मैहतपुर नगर परिषद के मेस बाजार का है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक दुकान में छापेमारी की। वहां से 14 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। इनमें हिमाचल प्रदेश फिशरमैन रिलीफ फंड कमेटी के सदस्य सुनील कुमार उर्फ रिंका भी शामिल थे। सत्ती ने कहा कि भाजपा लंबे समय से इस क्षेत्र में पंजाब की अवैध लॉटरी और जुआ माफिया की गतिविधियों की ओर इशारा करती रही है। स्थानीय लोग इन माफिया से परेशान हैं। सरकार में शामिल दो नंबरी लोग कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पंजाब से जुआ खेलने आते- विधायक
विधायक ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने विभिन्न समितियों में सिर्फ माफिया से जुड़े लोगों को जगह दी है। ये लोग ऊना के कांग्रेस नेताओं को हफ्ता और महीना देते हैं। पंजाब के कपूरथला, जालंधर और रूपनगर से लोग आकर खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में ऊना विधानसभा क्षेत्र जुए का अड्डा बन गया है। कभी कांग्रेस कार्यकर्ता अवैध शराब बेचते पकड़े जाते हैं, तो कभी नशीले पदार्थों के साथ। अब सरकारी कमेटी के सदस्य ही जुआ खेलते पकड़े गए हैं।

Spread the love