मंडी में सतगुरु कबीर साहेब का 627वां प्रकट दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। टारना स्थित गुरुद्वारे में सुबह बीजक पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई। संतों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से कबीर की महिमा का गुणगान किया। गुरुदेव गुरु दयाल साहब डेराबसी पंजाब और जैजैपूर छत्तीसगढ़ के महंत डॉक्टर रोहित शास्त्री साहब ने सत्संग प्रवचन दिए। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को भंडारा भी वितरित किया गया। पूजा-अर्चना के साथ ध्वजारोहण किया सदगुरु कबीर मंदिर टारना सेवा समिति के प्रधान रूप सिंह कौंडल के अनुसार, मंडी में 5 से 11 जून तक कबीर जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। कबीर मंदिर पुलघाराट में निशान साहब की पूजा-अर्चना के साथ ध्वजारोहण किया गया। यात्रा में झंडा साहब की रस्म अदा की दोपहर बाद कबीर मंदिर पुलघाराट से कबीर मंदिर टारना तक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुदेव गुरुदयाल साहब के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में झंडा साहब की रस्म अदा की गई। मौजूद संत महापुरुषों ने जीवन कल्याण के लिए आशीर्वचन प्रदान किए।

Spread the love