ऊना में मर्चेंट नेवी का टेस्ट फेल के बाद एक 19 वर्षीय युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना उपमंडल अंब के कलरूही गांव के वार्ड नंबर 2 की है। अक्षित कुमार ने शनिवार को घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसके परिवार के सदस्य एक कार्यक्रम में गए हुए थे। शाम 4:30 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो कमरा बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा गया तो अक्षित पंखे से लटका हुआ था। अक्षित के पिता अनिल कुमार दुबई में काम करते हैं। भाई निखिल कुमार ने बताया कि एक दिन पहले ही उसका मर्चेंट नेवी का रिजल्ट आया था। उसको सारे परिवार ने दिलासा दिया था और अगली बार टेस्ट क्लियर हो जाने के लिए प्रोत्साहित भी किया था। टेस्ट में फेल होने के कारण वह काफी परेशान था। स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया। डीएसपी वसुधा सूद ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Spread the love