हरियाणा के कुरुक्षेत्र के नेशनल कबड्डी प्लेयर की हिमाचल प्रदेश में एक्सीडेंट में मौत हो गई। एक्सीडेंट में उसके 5 साथी भी जख्मी हो गए। घटना कल सुबह करीब 9 बजे की है। परिजनों ने आज उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कर्ण कॉलोनी के अंकुश कौशिक के मुताबिक, उसका दोस्त रितिक (23) दीदारनगर का रहने वाला था। रितिक नेशनल स्टाइल कबड्डी का प्लेयर था। 10 मई को रितिक अपने दोस्त पानीपत के लक्ष्य, दीपक, रोहतक के यश हुड्डा व अजय और करनाल के जसौर के मोहित के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कबड्डी टूर्नामेंट खेलने गया था। नंगल डैम के पास उनकी कार दो ट्रकों के बीच में फंस गई। रितिक ने तोड़ा दम आसपास के लोगों ने उनको कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां रितिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसमें यश की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। रितिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। रितिक के पिता कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर गांव में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मूल रूप से उनका परिवार पानीपत के अहर गांव का रहने वाला है। 8 साल से खेल रहा था कबड्डी अंकुश ने बताया कि रितिक उसके साथ प्रैक्टिस करता था। करीब 8 साल से रितिक कबड्डी खेल रहा था। अभी रितिक ओपन टूर्नामेंट खेलता था। रितिक ने अंबाला के SA जैन अंबाला कॉलेज से बीए किया था। रितिक लेफ्ट रेडर था। हाल में उसने कोच के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

Spread the love