कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिलेवासियों को अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की जानकारी पर संदेह होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें। उपायुक्त ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपुष्ट जानकारी न फैलाने की अपील की है। नागरिकों को केवल डीसी और एसपी कांगड़ा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर जारी सूचनाओं पर ध्यान देने को कहा गया है। जिले में नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक विशेष सिविल डिफेंस प्लान बनाया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत की आबादी के एक प्रतिशत लोगों को वॉलंटियर बनाया जाएगा। नोडल अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी प्रशासन ने विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उपमंडल स्तर तक सायरन सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और एसडीएएफ को भी विशेष कार्य दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सभी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

Spread the love