हिमाचल प्रदेश में राजस्व विभाग के कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल से आम जनता परेशान हो रही है। इसको देखते हुए आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने मंगलवार को शिमला सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव से मुलाकात की। विधायक ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, गृह और जनजातीय विकास ओंकार शर्मा से राजस्व कर्मचारियों की मांगों पर सरकार द्वारा विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कर्मचारियों की हड़ताल से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। बर्फबारी से नुकसान का उठाया मुद्दा इसके साथ ही विधायक ने पांगी घाटी में हाल ही में हुई बर्फबारी से हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग की। परमार क्षेत्र में प्रभावित लोगों के लिए हवाई रास्ते से राहत सामग्री और भोजन पहुंचाने का भी अनुरोध किया। बैठक में विधायक डॉ. जनक राज भी मौजूद रहे।