हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में महाराजा संसार चंद म्यूजियम में हुई चोरी का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने म्यूजियम के मैनेजर राजेश कुमार और एक सफाई कर्मचारी तथा उसकी मां को गिरफ्तार किया है। घटना 16 फरवरी की रात की है। चोरों ने एक्जॉस्ट फैन को तोड़कर म्यूजियम में प्रवेश किया। वहां से एंटीक चांदी के जेवरात, बंदूकें, रिवॉल्वर और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। रिकॉर्ड से भी छेड़छाड़ की जांच में पता चला कि मैनेजर राजेश कुमार ने चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज को डिलीट कर दिया और म्यूजियम के रिकॉर्ड में भी छेड़छाड़ की। यह म्यूजियम कटोच वंश द्वारा संचालित किया जाता है। इसके वर्तमान संचालक पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी के पुत्र और नगरकोट कांगड़ा किले के राजा ऐश्वर्य कटोच हैं। आरोपियों के घरों की तलाशी जारी म्यूजियम में राजा-रानी के बेशकीमती वस्त्र, एंटीक ज्वैलरी, हथियार, बर्तन और पुरानी गाड़ियां प्रदर्शित हैं। डीएसपी अंकित शर्मा के अनुसार आरोपी मैनेजर कॉलेज रोड कांगड़ा का रहने वाला है। पुलिस टीम सभी आरोपियों के घरों की तलाशी ले रही है। चोरी गई वस्तुओं की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।