नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने धर्मशाला के कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान एक कार से 109.52 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में पहले दो आरोपियों को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी कांगड़ा जिले के फतेहपुर के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि इस मामले में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। लगातार जांच के बाद 13 फरवरी को पुलिस ने अमृतसर के मजीठा तहसील के रहने वाले जज सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। जज सिंह एक खतरनाक अपराधी है, जिस पर पहले से ही नशीले पदार्थों से जुड़े 5 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। 2014 से 2021 के बीच जज सिंह पर काठू नंगल और मक्कुबुलपुरा थाने में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान मामले में सभी तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस नशा नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Spread the love

By