हिमाचल प्रदेश के चंबा में बीती शाम (गुरुवार) को उत्तर प्रदेश (UP) के एक युवक की स्थानीय व्यक्ति के साथ बहस हो गई। चंबा के कांदू नामक जगह पर UP के गुरवचन सिंह ने लोकल पवन के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। तब गुरवचन सिंह मौके से भाग गया और रात भर जंगल में छिपा रहा। आज सुबह स्थानीय लोगों ने गुरवचन सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। गुरवचन ने रात जंगल में काटी। उसके चेहरे और शरीर पर घाव है। इसे देखते हुए पुलिस ने गुरवचन सिंह को भी अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने उसकी टांगे रस्सी से बांधकर पिटाई भी की, जिसकी वीडियो बनाई गई, जिसमें दिख रहा है कि कुछ महिलाएं डंडे और लात मार रही है। उसके चेहरे पर मारपीट के घाव साफ नजर आ रहे हैं। पवन की हालत नाजुक बनी हुई
हमले में घायल पवन को बीती शाम को पहले बाथरी अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद उसे चंबा रेफर किया गया। चंबा से पवन को कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि यह मामला मारपीट का है। गुरवचन सिंह और पवन कुमार के बीच बहस हो गई थी। पवन ने गुरवचन से आई कार्ड मांगा। इस दौरान दोनों में बहस हो गई और मारपीट में तब्दील हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। चंबा घूमने आया था गुरवचन सिंह गुरवचन सिंह चंबा घूमने आया था। वह उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खिरी के खैरीगड़ गांव का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में गुरवचन सिंह ने बताया कि उसने अपने बचाव में हमला किया है। उन्होंने बताया कि गुरवचन सिंह गुरुद्वारों में सेवा और कीर्तन करता है। पुलिस अब उसकी हालत में सुधार के बाद गिरफ्तार करेगी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।