हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की दुर्गम पलदी घाटी में एक विशिष्ट परंपरा के रूप में पलदी फागली उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव के दौरान परंपरा के अनुसार भूत-प्रेतों को भगाने के लिए अनूठी रीति अपनाई जाती है। इस वर्ष के उत्सव में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। देवता करथा और वासुकी नाग को समर्पित इस उत्सव में हारियानों (देवी-दवेताओं के साथ चलने वाले लोग) ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर मडियाहला (मुखौटा) नृत्य प्रस्तुत किया। विशेष आकर्षण का केंद्र नरगिस के फूलों से तैयार किया गया विष्णु अवतार बीठ का नृत्य रहा। घाटी के विभिन्न गांवों से आए दर्जनों देवलुओं ने मुखौटे पहनकर परंपरा का निर्वहन किया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, जिसे नरगिस के फूलों का गुलदस्ता मिलता है, उस पर देवता का विशेष आशीर्वाद माना जाता है। इस बार यह सौभाग्य बंजार भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश पंडित को प्राप्त हुआ। मुखौटे पहनकर किया जाता है नृत्य पौष महीने में देवी-देवताओं के स्वर्ग प्रवास के दौरान क्षेत्र में भूत-प्रेतों के वास की मान्यता है। इन्हें भगाने के लिए हारियाने (देवी-दवेताओं के साथ चलने वाले लोग) विशेष मुखौटे पहनकर नृत्य करते हैं और पारंपरिक तरीके से अश्लील जुमलों का प्रयोग करते हैं। यह उत्सव न केवल स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक अद्भुत सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करता है। पंचायत प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि, यह उत्सव प्राचीन काल से मनाया जा रहा है। इसकी विशेषता यह है कि जब पूरे हिमाचल में देवता अपने स्वर्ग प्रवास पर होते हैं, तो बंजार के पलदी में देवता करथनाग और वासुकी नाग स्वर्ग प्रवास पर न जाकर हारियानों के बीच रहकर इस अनोखे पर्व को निभाते हैं। रामायण और महाभारत युद्ध का वर्णन सुनाया जाता है यह उत्सव प्रदेश की लोक परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सदियों से चली आ रही है। यह उत्सव वास्तव में अद्वितीय और आकर्षक है। महाभारत के युद्ध का वर्णन करने वाले इस उत्सव में साठ मढ़ियाल्ले (मुखौटाधारियों) द्वारा देवता करथा नाग और बासुकी नाग के समक्ष रामायण और महाभारत के युद्ध का वर्णन नृत्य के माध्यम से किया जाता है। यह उत्सव देव परंपरा के अनुसार देवताओं और राक्षसों के रामायण और महाभारत काल के युद्ध के स्वरूप को दोहराता है। इसमें समुंद्र मंथन का जिक्र भी है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं में एक महत्वपूर्ण घटना है। आज से चलेगा मेहमान नवाजी का दौर यह उत्सव प्रदेश की लोक परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सदियों से चली आ रही है। इसमें पारंपरिक नृत्य, संगीत, और मुखौटों का उपयोग किया जाता है, जो इसे एक अद्वितीय और आकर्षक बनाते है । पंचायत प्रधान दीवान सिंह, देवता के कारकून गुर लजे राम, कारदार लाल सिंह, परस राम, भंडारी नोक सिंह, देवता कमेटी के प्रधान चमन लाल, उपाध्यक्ष सुंदर सिंह, सदस्य चेत राम, मनी राम ने कहा कि देवताओं की अगुवाई में दो दिवसीय धार्मिक पर्व संपन्न हुआ। आज से क्षेत्र में कई दिन तक मेहमान नवाजी का दौर भी चलेगा।

Spread the love

By