बिजनेस टायकून रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। दावा किया जा रहा है कि रतन टाटा का शिमला से कनेक्शन रहा है और उन्होंने BCS (बिशप कॉटन स्कूल) स्कूल शिमला से पढ़ाई की है। मगर पुख्ता तौर पर स्कूल प्रबंधन भी इस पर कुछ जानकारी नहीं दे पा रहा। स्कूल मैनेजमेंट के अनुसार, 1950 के दशक में रतन टाटा के परिवार के सदस्य यहां आते थे और यह बात सामने आती रही है। मगर स्कूल मैनेजमेंट के अनुसार, रतन टाटा चचेरे भाई आरडी टाटा ने BCS स्कूल से पढ़ाई की है। मशहूर लेखक रस्किन बांड के संस्मरणों में भी आरडी टाटा का जिक्र है। वह भी टाटा थे! इससे भ्रम पैदा होता है कि BCS में रतन टाटा या फिर आरडी टाटा ने पढ़ाई की। स्कूल के बोर्ड पर आरडी टाटा का नाम आरडी टाटा का नाम BCS स्कूल के हाउस बोर्ड लिस्ट पर भी है। इस बोर्ड के हिसाब से रतन टाटा नहीं बल्कि आरडी टाटा 1952 में BCS स्कूल में पढ़े। इस वजह से रतन टाटा की शिमला में पढ़ाई को लेकर कन्फ्यूजन है। स्कूल प्रबंधन के पास रतन टाटा की शिमला में पढ़ाई को लेकर पुख्ता प्रमाण नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि आठवीं की शिक्षा के रतन टाटा ने शिमला के BCS से शिक्षा प्राप्त की। बॉयोग्राफी में भी BCS स्कूल का जिक्र यही नहीं रतन टाटा की बॉयोग्राफी में भी BCS स्कूल का जिक्र है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कि कब और कौन सी क्लास में वह शिमला के BCS स्कूल में पढ़े। BCS स्कूल के वीकिपीडिया में भी रतन टाटा Notable alumni बताया गया है।

Spread the love

By