भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 4 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे। ये उनकी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली गृह जिला यात्रा होगी। इसके लिए 10 हजार कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक एवं नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा ने कही जेपी नड्डा 4 अक्टूबर को बिलासपुर में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनका यहां पहुंचने पर स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर की जनता उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जेपी नड्डा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही एम्स बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कई सौगातें भी देंगे। उन्होंने कहा कि भाषा विभाग के ऑडोटोरियम में कार्यक्रम होगा। साथ ही जेपी नड्डा जिला बार संघ बिलासपुर की मीटिंग में भी जाएंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने कहा की जिला बिलासपुर में अब तक एक लाख सदस्य भाजपा ने बनाए हैं। सदस्यता अभियान जारी रहेगा।

Spread the love

By