हिमाचल प्रदेश लाडली फाउंडेशन ने अमला कश्यप को फाउंडेशन का राज्य सचिव नियुक्त किया है। अमला कश्यप को समाज के उत्थान और कल्याण में किए गए प्रयासों को ध्यान में रखते हुए नियुक्ति की। अमला ने समाज में फैली कुरीतियां, नशा मुक्ति अभियान जैसे चुनौतियों से लड़ने में अहम भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बी.ए.शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू अख्तर की सहमति से अमला कश्यप अनु को लाडली फाउंडेशन की अहम जिम्मेदारी दी। कुल्लू के निरमंड खंड के ब्रो पोषणा वार्ड की बीडीसी सदस्य अमला कश्यप अनु कई सालों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब, ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एवं लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए कटिबद्ध रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है ।