हिमाचल सरकार ने 3 IPS और 2 HPS अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। नियुक्ति का इंतजार कर रहे साल 2021 बेच के IPS अधिकारी अभिषेक को SDPO ऊना अंब बनाया है। साल 2022 बेच के IPS गौरवजीत सिंह को SDPO करसोग मंडी बनाया गया है। साल 2022 बैच के IPS मैहर पंवार को SDPO परवाणू बनाया गया है। तीनों IPS अधिकारी पुलिस सर्विस की फेज-2 ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। 2 HPAS अधिकारियों के तबादले राज्य सरकार ने 2 HPAS अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी किए है। साल 2018 बैच के HPAS अधिकारी वसुधा सूद को अंब ऊना से बदलकर DSP पुलिस 2nd इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह जिला कांगड़ा नियुक्त किया गया है। वहीं 2019 बेच के HPAS प्रणव चौहान जो परवाण से बदलकर DSP पुलिस की छठी बटालियन धौलाकुआं सिरमौर लगाया गया है।