हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मंगलवार देर शाम एक बार फिर से बीमार पड़ गए। इसके बाद सीएम मंगलवार शाम करीब पौने 9 बजे उपचार को IGMC शिमला पहुंचे। IGMC में डॉक्टरों की टीम मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। IGMC के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने देर रात CM की मेडिकल बुलेटिन जारी कर दावा किया कि मुख्यमंत्री की छाती का एक्सरा और इको टेस्ट रिपोर्ट सामान्य है। बता दें कि बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री सुक्खू सरकारी आवास ओक ओवर में फाइलें निपटा रहे थे। दिन में उनका स्वास्थ्य ठीक था। शाम करीब 7.30 बजे उनके पेट व छाती में हल्का दर्द उठा। कुछ देर घर पर बिताने के बाद 8.30 बजे के करीब सीएम ओक ओवर से आईजीएमसी को चले। सभी टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल होने का दावा सीएम सुक्खू पौने 9 बजे आईजीएमसी पहुंच गए और यहां पर उनके चैस्ट एक्सरे, इको टेस्ट सहित दूसरे रूटीन टेस्ट किए गए। दावा किया जा रहा है कि सीएम के टेस्ट नॉर्मल है। अच्छी बात यह है कि सीएम गाड़ी से उतरने के बाद खुद चल कर अस्पताल आए। मगर सीएम सुक्खू एक सप्ताह के दूसरी बार आईजीएमसी पहुंचे हैं। बीते 21 सितंबर को भी वह सुबह 6 बजे IGMC शिमला पहुंचे। तब उनके पेट में ही दर्द था। 3 दिन बाद आज सीएम दोबारा IGMC आए। पहले भी बिगड़ चुकी तबीयत, एम्स भर्ती करवाना पड़ा था मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बीते साल भी अक्टूबर बीमार पड़े थे। तब डॉक्टरों ने उनके पेट में इन्फेक्शन के साथ साथ पैंक्रियाटाइटिस बताया था। एक सप्ताह तक AIIMS दिल्ली में भर्ती होने के बाद सीएम स्वस्थ होकर लौटें थे। जून 2023 में भी सीएम बीमार पड़े। तब उन्होंने चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल से उपचार कराया था।