बीजेपी विधायक और पूर्व उद्योग मंत्री​​​ बिक्रम सिंह ठाकुर ने गृह मंत्रालय (MHA) की सिक्योरिटी वापस लौटा दी। बिक्रम सिंह ठाकुर जसवां- परागपुर से विधायक हैं। राज्यसभा उम्मीदवार के लिए क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस से निष्कासित 6 विधायकों के साथ रहे बीजेपी के दो विधायकों सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल और जसवां परागपुर के विधायक को MHA की सिक्योरिटी मिली थी। बिक्रम ठाकुर के ढलियारा स्थित आवास से भी सिक्योरिटी हटा दी गई है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। राज्यसभा उम्मीदवार के लिए क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस से निष्कासित 6 विधायकों, 3 निर्दलीय विधायकों के साथ रहे बीजेपी के दो विधायकों- सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल और जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर को भी MHA की सिक्योरिटी मिली थी। कुल 11 विधायकों को उस समय केंद्र सरकार से सुरक्षा मिली थी। लेकिन चुनावों के करीब दो महीने बाद बिक्रम सिंह ठाकुर ने यह सिक्योरिटी लौटा दी है।

Spread the love

By