ऊना जिले के एक गांव की नाबालिग लड़की लापता हो गई है। जो अभी तक अपने घर नहीं लौटी है। नाबालिग को कौन बहला फुसलाकर भगा ले गया, इसका अभी कोई पता नहीं चला है। लड़की की मां ने महिला थाने में जाकर शिकायत दी और बच्ची को ढूंढ ने की गुहार लगाई है। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार को उसकी 17 वर्षीय लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने लड़की की तलाश शुरू की। उसकी संभावित जगहों पर तलाश की। लेकिन नाबालिग का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित मां ने संदेह जताया कि उनकी लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर लड़की तलाशी शुरू कर दी है। संभावित जगहों पर नाबालिग की तलाश की जा रही है।