शिमला जिला के कई क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई है। इससे शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। मौसम विभाग ने आज के लिए भी शिमला जिला सहित चंबा, मंडी और सिरमौर के कुछेक क्षेत्रों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए सरकार ने लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) शिमला की माने तो मानसून कल ज्यादा एक्टिव होगा। इसे देखते हुए कल के लिए 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला को दी गई है। परसो यानी 11 अगस्त को भी प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 194 सड़कें बंद प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान तेज बारिश के कारण 194 सड़कें वाहनों के लिए बंद पड़ी है। इनमें शिमला जिला में सबसे ज्यादा सड़कें बंद है। 98 घर जमींदोज़ प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान 98 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके है, जबकि 205 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस मानसून सीजन में 802 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति भी भारी बारिश की भेंट चढ़ी है।

Spread the love

By