पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। दोनों नेताओं में सचिवालय में लगभग 20 मिनट बातचीत हुई। सुखबीर बादल सुबह के वक्त अचानक प्रदेश सचिवालय पहुंचे और सीएम सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं में हिमाचल और पंजाब में राजनीतिक हालात को लेकर भी चर्चा हुई।