हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कहर ढाया है। 4 जगहों पर बादल फटे। जिससे मकान, पुल, हाईवे, स्कूल और गाड़ियां बह गईं। कई जगह गाड़ियों पर पेड़ गिर गए। मनाली में ब्यास नदी ने फिर अपना रास्ता बदला है और हाईवे पर आ गई है। चंडीगढ़ मनाली हाईवे जगह-जगह लैंडस्लाइड के चलते बंद है। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। अभी तक रेस्क्यू टीम को 2 शव मिले हैं। कुल्लू जिला में मलाणा डैम टूटने से क्षेत्र की सड़कें बंद हो गई हैं। पंडोह डैम से भी पानी छोड़ा गया है। NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। सीएम सुखविंदर सुक्खू का कहना है कि सेना से भी मदद मांगी गई है। देखिए बाढ़-बारिश से जुड़े वीडियो…