हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी बीती शाम को दिल्ली पहुंच गई हैं। इनके दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में सियायी हलचल बढ़ गई है। सूत्रों की माने तो मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह भी दिल्ली नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर सकते हैं। हिमाचल कैबिनेट में एक पद मंत्री का खाली है। कुछ मंत्रियों के पोर्टफोलियों बदले जाने की भी चर्चा है। बोर्ड-निगमों में भी ताजपोशी होनी है। इसी तरह कांग्रेस संगठन में भी लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद फेरबदल तय है। निष्क्रिय नेताओं को संगठन से बाहर किया जा सकता है। चुनाव में अच्छा काम करने वाले वर्कर को पार्टी में जगह दी जा सकती है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट भी चर्चा होगी कांग्रेस हाईकमान द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने बीते सप्ताह ही हिमाचल का दौरा करने के बाद लोकसभा चुनाव में हार को लेकर भी अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप दी है। इस दौरे के दौरान तीनों नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस रिपोर्ट पर भी चर्चा कर सकते हैं। सीएम सुक्खू चंडीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू दो दिन पहले ही राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिल चुके हैं। वह बीती शाम को दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह आज शिमला लौटेंगे। वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मिलेंगे। वह विभाग के मामलों को मंत्रालय के समक्ष रखेंगे। जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश की लंबित 900 करोड़ की राशि देने मांगगे। मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदलने की चर्चा प्रदेश में कैबिनेट मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदलने की चर्चाएं तेज है। सूत्रों की माने तो सरकार सीपीएस केस में हाईकोर्ट में चल रहे फैसले का इंतजार कर रही है। कोर्ट ने सीपीएस मामले में फैसला रिजर्व रखा है। कोर्ट का फैसला आने के बाद मंत्रिमंडल में खाली पड़ा एक बद भरा जा सकता है। सीएम सुक्खू सीपीएस में से ही किसी एक को मंत्री बना सकते हैं। बोर्ड-निगमों में होनी है तैनाती प्रदेश सरकार के कई बोर्ड-निगमों में भी अभी तैनाती होनी है। इसे लेकर हाईकमान से चर्चा के बाद आदेश जारी होंगे। पार्टी वर्कर लगातार तैनाती के लिए सरकार पर दबाव डाल रहे हैं।

Spread the love

By