केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 जुलाई को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वद्यालय में आएंगे। सुबह 10 बजे वह महेंद्रगढ़ पहुंचेंगे। यहां वह पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीते शुक्रवार को विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने विश्वविद्यालय में जाकर रैली स्थल का निरीक्षण किया। इस समारोह प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, और विधायक उपस्थित रहेंगे। हरियाणा पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट कल से, बायोमेट्रिक और आंखों के स्कैन के बाद मिलेगी एंट्री हरियाणा में 5 हजार कॉन्स्टेबल (पुरुष) भर्ती के लिए PMT (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 16 से 23 जुलाई तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन व छाती का माप लिया जाएगा। हर अभ्यर्थी की फोटो खींची जाएगी व वीडियोग्राफी की जाएगी, फर्जीवाड़ा व अनियमितता रोकने के लिए पुलिस टीम भी मौजूद रहेगी। बायोमेट्रिक व आंखों के स्कैन के बाद ही अनुमति मिलेगी। पूरी प्रक्रिया की फोटो खींची जाएगी व वीडियोग्राफी की जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)

Spread the love

By